

बेतिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर निगम बेतिया द्वारा 22 अप्रैल 26 को सोवा बाबू चौक से अवंतिका चौक, मीना बाजार, जंगी मस्जिद होते हुए जीएमसीएच गेट तक सड़क एवं नाले पर स्थित अस्थाई ठेला/गुमटी/दुकान/पार्किंग को हटाने की कार्रवाई की गई। इस क्रम में जुर्माना अधिरोपित करते हुए सामग्री भी जब्त की गई।


