Sunday, April 19, 2026
Homeबेतियासंत जेवियर्स हायर सेकेंडरी में विस्फोटछात्र एवं अभिभावक भयभीत

संत जेवियर्स हायर सेकेंडरी में विस्फोटछात्र एवं अभिभावक भयभीत

बेतिया मोहन सिंह।
शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संत जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बाथरुम में हुए भयंकर विस्फोट की आवाज से आसपास के मुहल्ले में हड़कंप मच गया। घटना शुक्रवार की सुबह उस समय हुयी जब स्कूल में तीसरी घंटी की पढ़ाई चल रही थी। जोरदार आवाज से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे भी दहशत में आ गये। एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि डायल 112 पर फोन कर किसी व्यक्ति ने विस्फोट की सूचना दी थी। सूचना के आधार पर पुलिस व विधि विज्ञान प्रयोग शाला की टीम विद्यालय में जांच करने गयी थी। एसडीपीओ ने कहा कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम में शामिल विशेषज्ञ के अनुसार यह पटाखा का विस्फोट नही था। एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह विस्फोट आठवीं कक्षा के एक छात्र ने किया है। उसे भी मामूली जख्म होने की सूचना मिली है। विद्यालय प्रशासन द्वारा विस्फोट की सूचना पुलिस को नही दी गयी थी। अभिभावकों से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में तीसरी घंटी की पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान शौचालय से तेज विस्फोट की आवाज सुनायी दी। जिससे बच्चे दहशतजदा हो गये। विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों को कोई जानकारी नही दी गयी। बच्चे छुट्टी के वक्त विद्यालय से निकले तब उन्होंने अपने परिजनों को इस घटना की सूचना दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes