बेतिया मोहन सिंह।
02 अप्रैल 26 को बैरिया थानाध्यक्ष को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे एक वीडियो की सूचना मिली जिसमें एक युवक द्वारा अपने हाथ में देशी कट्टा लेकर कुछ व्यक्तियों को डराया धमकाया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए एसडीपीओ -2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि
पुलिस अधीक्षक पश्चिम चम्पारण बेतिया के निर्देश पर वायरल वीडियो की जांच एवं सत्यापन किया गया। जिसमें युवक की पहचान बैरिया थाना में पदस्थापित चौकीदार लक्ष्मण पासवान के पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप की गई है।
बैरिया थाना द्वारा अभिमन्यु कुमार की गिरफ्तारी एवं देशी कट्टा की बरामदगी हेतु छापेमारी की जा रही है।


