Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियाचोरी किए गए 24 टन चावल ट्रक सहित हावड़ा पश्चिम बंगाल से...

चोरी किए गए 24 टन चावल ट्रक सहित हावड़ा पश्चिम बंगाल से बरामद साथ ही दो अभियुक्त गिरफ्तार।

बेतिया (पश्चिम चंपारण) मोहन सिंह।

12 मार्च.26 को आवेदक बब्लू कुमार गुप्त, पिता हीरालाल गुप्ता, सा०-महनागनी टोला, निन्हवलिया जिला पं० चंपारण बेतिया मुफ्फलिस थाना में आवेदन दिये कि 01. विजय महतो, पिता अनिल महतो सा०-GT ROAD, USHAGRAM, BURDWAN-713303 एवं 02. चालक पांडव कुमार पिता सुरेश राय, सा०-बेलासंडी टनारा वाड नं0 01, थाना-विभुतीपुर जिला समस्तीपुर जालसाजी व धोखाधडी पुर्वक 28,400/- रूपया एवं अरूद्वीप एग्रो चावल मिल का 923 बैग (24 टन) चावल चोरी कर भाग जाने के आरोप में बेतिया मुफस्सिल थाना कांड सं0-114/26, दिनांक 12.03.26, धारा-316(2)/318 (4) /303(2)/61(2)/3(5) भा० न्या० संहिता दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

पुलिस अधीक्षक , प० चम्पारण बेतिया द्वारा तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 बेतिया, के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। तकनिकी शाखा एवं मानवीय आसुचना के आधार पर कांड में चोरी गए एग्रो चावल मिल का 923 बैग (24 टन) चावल को हावडा चमडैल, चाडा से ट्रक सहित बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तः-

01 विक्की साव, उम्र करीब 33 वर्ष, पिता केस्टो साव, पता 167/1/1/1 नस्कर पाडा, थाना मली पाचधारा, जिला हावडा पं० बंगाल ।

  1. चालक कृष्णा साह, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता जय प्रकाश साह, सा०-फोर्ट ग्लोस्टर हावडा

पं० बंगाल।

बरामदगीः-

01 एग्रो चावल मिल का 923 बैग (24 टन) चावल।

  1. ट्रक रजि० नं0-WB-11D-1011 बरामद।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes