
बेतिया मोहन सिंह।
पश्चिम चम्पारण के बेतिया में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई । पटना निगरानी विभाग की टीम ने जिला गव्य विकास विभाग के फील्ड अफसर को तीस हजार रूपये रिश्वत लेते रंगो हाथों कार्यालय में ही धर दबोचा। पशुपालक किसान
बबलू कुमार से जिला गब्य विकास विभाग के फील्ड अफसर अनुराग सिंह अनुदान की राशि देने के एवज में मांग रहे थे रिश्वत । पशुपालक बबलू कुमार से पूर्व में इंसोरेंस के नाम पर 32 हजार रूपये रिश्वत ले चुके थे। 13 मार्च 26 (शुक्रवार) को बानुछापर स्थित कार्यालय में तीस हजार रूपये घुस लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की टीम अभी कार्यालय में जांच करने में जुटी है।


