Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियाआम के पेड़ से लटका मिला नाबालिग प्रेमी युगल का शव, सिरिसिया...

आम के पेड़ से लटका मिला नाबालिग प्रेमी युगल का शव, सिरिसिया गांव में सनसनी!”

बेतिया मोहन सिंह। भारत नेपाल के सीमावर्ती
सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने बगिचे में एक आम के पेड़ में नाबालिग प्रेमी युगल शव संदिग्ध हालत में लटका हुआ देखा । घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर जन सैलाब उमड़ पड़ी। इस दर्दनाक नजारा देख गांव में मातम और दहशत फ़ैल गया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और सवाल उठने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes