Friday, April 17, 2026
Homeबेतियापश्चिमी चंपारण के दिव्यांग खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन।

पश्चिमी चंपारण के दिव्यांग खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन।

बेतिया मोहन सिंह।

राज्य स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन पटना के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के तहत राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक 14- 15 फरवरी 2026 को पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना में संपन्न हुई।

उक्त प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण जिला से दिव्यांग के चार कोटी यथा शारीरिक, मंदबुद्धि, मूक – बधिर, दृष्टिहीन से कुल 6 खिलाड़ियों के दल की सहभागिता रही। इस प्रतियोगिता में पश्चिमी चंपारण के दिव्यांग खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया तथा इनका परिणाम इस प्रकार हैं- दिव्या कुमारी ने शारीरिक कोटि के 100 मीटर दौड़ / चक फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया, आर्या कुमारी ने शारीरिक कोटि के भाला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जहांँ आरा ने मंदबुद्धि कोटि के 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, अनिल कुमार ने दृष्टि बाधित कोटि के 200 मीटर दौड़/ गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया, अनमोल सांकृत ने मंदबुद्धि कोटि के गोला फेंक में प्रथम स्थान तथा 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

राज्य स्तर पर गोल्ड, सिल्वर तथा ब्रोंज मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने शाॅल, प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया साथ ही साथ जिला पदाधिकारी ने जिले के दिव्यांग कोटि के उदयमान खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिता के लिए हर संभव सरकारी मदद एवं मार्गदर्शन का आश्वासन भी दिया।

जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने दिव्यांग खिलाड़ियों को बताया कि वे खेल की तकनीकियों और कौशल की जानकारी प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर हैं। सभी चयनित खिलाड़ी हर रविवार को विशेष रूप से खेल भवन में उनसे मिलकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। खिलाड़ियों के साथ आये अभिभावकों ने खेल पदाधिकारी के उत्साह वर्धन की प्रशंसा की जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए आगे बताया कि दिव्यांगता को अभिशाप के रूप में ना लेकर इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes