Friday, June 5, 2026
Homeबेतियाविशेष कैम्प का आयोजन कर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

विशेष कैम्प का आयोजन कर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से किया गया लाभान्वित।


कैम्प में लोगों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

समस्याओं का भी किया गया निराकरण

मझौलिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज-धोकराहा अवस्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शिकारपुर में विशेष कैम्प का हुआ आयोजन।

बेतिया मोहन सिंह। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय के निर्देश के आलोक में आज मझौलिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज-धोकराहा अवस्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शिकारपुर में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। विशेष कैम्प में सभी विभागों के अंतर्गत संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को आच्छादित/ जानकारी प्रदान करने एवं समस्याओं का निराकरण किया गया है।

इस कैम्प में शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, राजस्व पशुपालन, आरटीपीएस, कृषि, महिला हेल्पलाइन, उद्योग विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण, आयुष्मान कार्ड, खाद्य आपूर्ति, बाल विकास परियोजनाओं आदि समस्याओं से संबंधित लोगों का समस्या का निपटारा किया गया।

मसान नदी के दोनों ओर हो रहा है तटबंध का निर्माण, पश्चिम चंपारण जिले को मिलेगी बाढ़ से सुरक्षा

कैम्प में सुबह 10 बजे से अपनी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक काउंटर पर लोगों का तांता लगा रहा। अलग अलग विभागों के अलग अलग काउंटर लगाए गए थे। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे थे।

विशेष कैम्प का उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, वरुण केतन, अंचलाधिकारी, राजीव रंजन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, हफ्फिजुल रहमान, सीडीपीओ, श्रीमती पूनम कुमारी, बीएओ, अनवर अबुलैश, मनरेगा पदाधिकारी, श्री नीरज कुमार पाण्डेय, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,
अनुपम प्रसाद सहित सभी विभागों के अधिकारी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes