Tuesday, July 28, 2026
Homeबेतियामदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित

मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित

बेतिया मोहन सिंह। बेतिया स्थित बगीचा रेस्टोरेंट सभागार में मदर ताहिरा चेरिटेबल ट्रस्ट की आरे से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकता रविंदर बौद्ध, नंदलाल जेपी सेनानी, ज्ञानी जी समाज सेवी, अजीत कुमार, सुधारवादी पार्टी अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, मधुसूदन प्रसाद गुप्ता, सहित मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लाभार्थी मौजूद रहे। इस मौके पर आए 165 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल उठे।

तांगा चालक कल्याण संघ ने तांगा पड़ाव के अतिक्रमण को मुक्त करने की किया मांग

कम्बल वितरण के दौरान मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अमानुल हक़ ने कहा कि हमारा सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे। ट्रस्ट भी समय समय पर मदद करती रहती है।

सफाई व्यवस्था में लाखों का फर्जीवाड़ा उजागर होने पर भी नहीं हो रही कार्रवाई:गरिमा

ट्रस्ट के अध्यक्ष ने आगे कहा कि विकास कार्य तेजी से कराया जाए, ताकि लोगों को रोजगार के लिए अन्यत्र न जाना पड़े। शासन की ओर से गरीब, विधवा, विकलांगों के लिए ठंड से राहत दिलाने के लिए कम्बल वितरण किए जा रहे हैं।

रविन्द्र बौद्ध ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में दर्जनों पत्रकार तथा सामाजिक संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes