





मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया स्टेशन के समीप रेलवे गुमटी संख्या 183 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में राहगीरों का आरोप है कि गुमटी पर तैनात गार्ड ढाला गिराकर गहरी नींद में सो गया था, जिससे सड़क के दोनों ओर लोगों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि ढाला गिरी रहने के कारण करीब एक घंटे तक वाहनों और पैदल राहगीरों की आवाजाही बाधित रही। जब इंतजार बढ़ता गया तो आक्रोशित लोगों ने गार्ड रूम का दरवाजा खोला, जहां गार्ड खर्राटे लेते हुए सोता मिला। दरवाजा पीटने के बाद गार्ड की नींद खुली और उसने ढाला उठाई, तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और वे संबंधित विभाग से गार्ड के खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि धमाका खबर नहीं करता है


