Sunday, June 7, 2026
Homeबेतियाओवरलोड गन्ना लदे ट्रैक्टर ने ली युवक की जान, नवविवाहिता पत्नी का...

ओवरलोड गन्ना लदे ट्रैक्टर ने ली युवक की जान, नवविवाहिता पत्नी का टूटा सहारा

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपीर्ट

मझौलिया प्रखंड अंतर्गत पूर्वी चम्पारण के छपवा–तुरकौलिया मुख्य मार्ग पर रविवार की रात करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। नरिअरवा गांव के समीप ओवरलोड गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बखरिया पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी प्रमोद साह के 25 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श कुमार रविवार की शाम अपने ससुराल कोटवा जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार और अत्यधिक ओवरलोड गन्ना लदे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि आदर्श ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर (बीआर 05 जी 9865) एवं ट्रॉली को जब्त कर लिया है।सूचना मिलते ही तुरकौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।वही पुलिस ट्रेक्टर को जब्त कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता प्रमोद साह रोज़गार के सिलसिले में नेपाल में रहते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
बताया जाता है कि आदर्श कुमार की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। नवविवाहिता पत्नी राधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके करुण विलाप से पूरा गांव गमगीन हो उठा। छोटे भाई अभिषेक कुमार भी गहरे सदमे में हैं।इस हृदयविदारक घटना से बखरिया पंचायत समेत आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes