Wednesday, June 17, 2026
Homeबेतियासमृद्धि यात्रा के दौरान चंपारण में माले के युवा नेता फरहान राजा...

समृद्धि यात्रा के दौरान चंपारण में माले के युवा नेता फरहान राजा की गिरफ्तारी निंदनीय

नीतीश जी यह समृद्धि यात्रा है या बुलडोजर के जरिये विनाश यात्रा

बेतिया मोहन सिंह।

भाकपा (माले) जिला कमिटी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज से शुरू हो रही समृद्धि यात्रा से पहले पश्चिम चंपारण में माले के युवा नेता एवं रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (RYA) के राज्य नेता फरहान राजा की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की है.

माले राज्य कमिटी सदस्य सुनील यादव ने कहा कि फरहान राजा को बेतिया राज की जमीन पर रह रहे गरीबों के हक में आवाज़ उठाने और सरकारी अस्पतालों की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल करने के कारण गिरफ्तार किया गया है. सरकार जनता के बुनियादी सवालों से बचने और आवाज़ उठाने वालों को चुप कराने के लिए दमनकारी कार्रवाइयों का सहारा ले रही है.
एमजेके कॉलेज में भी आइसा नेताओं को रोका गया,
बेतिया राज भूमि अधिकार संघर्ष मोर्चा के नेता संजय यादव के नेतृत्व में आवेदन पत्र देने नीतीश कुमार जी के समृद्धि यात्रा के सभा स्थल पर पहुचे जहां पर पुलिस वालों को निर्देश था कि कोई भी कोई आवेदन पत्र और कलम लेकर अंदर नहीं जा सकता है, इस प्रकार सैकड़ों की संख्या में लोग आवेदन पत्र लेकर आये थे किसी का भी आवेदन पत्र नहीं लिया गया।
उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है. मुख्यमंत्री की पूर्व यात्राओं के दौरान भी जनआंदोलनों और आंदोलनकारियों पर लगातार दमन किया गया है और समृद्धि यात्रा के दौरान भी यही हो रहा है.

माले ने सवाल उठाया कि आखिर जनता की समस्याओं और आंदोलनकारियों की आवाज़ से सरकार को इतनी घबराहट क्यों है? क्या सवाल पूछना अब अपराध बन चुका है?

भाकपा (माले) फरहान राजा की तत्काल रिहाई की मांग करती है और चेतावनी देती है कि यदि दमनात्मक कार्रवाइयाँ बंद नहीं हुईं, तो पार्टी राज्यव्यापी प्रतिरोध आंदोलन तेज करेगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes