Wednesday, April 22, 2026
Homeबेतियामझौलिया में वर्षों से जर्जर सड़क लोगों के लिए बनी मुसीबत

मझौलिया में वर्षों से जर्जर सड़क लोगों के लिए बनी मुसीबत

मझौलिया बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड अंतर्गत 55 पुल से होते हुए सुगौली एवं बखरिया पंचायत की ओर जाने वाली मुख्य सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई और सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 2500 से 3000 लोग आवागमन करते हैं। छात्र, किसान, मजदूर और व्यापारी इसी रास्ते से प्रखंड मुख्यालय, बाजार, विद्यालय और अस्पताल तक पहुंचते हैं। बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कई बार दोपहिया और साइकिल सवार फिसलकर गिर चुके हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। न तो किसी अधिकारी ने स्थल निरीक्षण किया और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने सड़क मरम्मत को गंभीरता से लिया।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुगम हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes