Thursday, April 23, 2026
Homeबेतियाजल-जीवन-हरियाली से सुरक्षित होगा भविष्य : राजीव रंजन सिन्हा।

जल-जीवन-हरियाली से सुरक्षित होगा भविष्य : राजीव रंजन सिन्हा।

पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी।

समाहरणालय सभागार में जल-जीवन-हरियाली दिवस सम्पन्न।

जल-जीवन-हरियाली अभियान के क्रियान्वयन एवं इसके प्रभाव विषय पर हुई विस्तृत परिचर्चा।

क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

बेतिया मोहन सिंह।

अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी उप विकास आयुक्त, राजीव रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, पश्चिम चम्पारण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जल-जीवन-हरियाली अभियान के क्रियान्वयन एवं इसके प्रभाव विषय पर विस्तृत परिचर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी उप विकास आयुक्त, राजीव रंजन सिन्हा ने जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत, उद्देश्य एवं उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सतत आंदोलन है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को छोटी-छोटी लेकिन प्रभावी पहल करनी होगी।

उन्होंने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण, पर्याप्त जल संसाधन और हरियाली सुनिश्चित करनी है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित एवं सुखमय हो सके। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा इस सप्ताह कम से कम पांच पौधे लगाने का संकल्प लें।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विकास कुमार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल संचयन वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने वर्षा जल संचयन, तालाबों एवं जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष बल देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आज किए गए प्रयासों का लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा।

निदेशक, एनईपी, पुरुषोतम त्रिवेदी ने जल-जीवन-हरियाली अभियान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। वहीं कार्यपालक अभियंता, मनरेगा ने मनरेगा योजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं पर्यावरण से जुड़े किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत पूर्व में आयोजित क्विज प्रतियोगिता’’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आयुष कुमार गुप्ता, द्वितीय स्थान पर रहे मनोरंजन कुशवाहा एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली खुशी कुमारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। निदेशक, एनईपी द्वारा जानकारी दी गई कि प्रथम पुरस्कार राशि 6000, द्वितीय 5000 एवं तृतीय 4000 संबंधित प्रतिभागियों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से अंतरित की जाएगी।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी उप विकास आयुक्त राजीव रंजन सिन्हा, निदेशक डीआरडीए अरुण प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर विकास कुमार, निदेशक एनईपी पुरुषोतम त्रिवेदी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes