Wednesday, August 5, 2026
Homeबेतियाजिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनीं 70 फरियादें, त्वरित निस्तारण के...

जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनीं 70 फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

बेतिया मोहन सिंह।

जिला पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्वयं उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अलग-अलग विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें एवं समस्याएं रखीं।

जनता दरबार के दौरान कुल 70 मामले प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, भूमि विवाद, लोक शिकायत, प्रशासनिक एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श् राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, प्रभारी पदाधिकारी जिला जनता दरबार मासूम अंसारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes