Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियाबेतिया पुलिस के द्वारा एक देशी कट्टा, 425 ग्राम मादक पदार्थ गाँजा,...

बेतिया पुलिस के द्वारा एक देशी कट्टा, 425 ग्राम मादक पदार्थ गाँजा, एवं विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

बेतिया मोहन सिंह।
30 दिसंबर 25 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिट्टू शर्मा और शिवध्यान शर्मा दोनो सा०-बढई टोला बानुछापर थाना-बानुछापर जिला पं० चंपारण अपने घर में गाँजा एवं शराब की बिक्री करते है तथा अपने घर में अवैध हथियार भी रखते है। प्राप्त सूचना से तत्काल वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुवे, वरीय पदा० महोदय से प्राप्त आदेश निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1. बेतिया के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन कर बेहतर सुचना आदान प्रदान के आधार पर घटना के सबंध में अग्रतर कारवाई करते हुए बिट्टू शर्मा एवं शिवध्यान शर्मा के घर में मिट्टी के अनाज रखने वाले बने कोठी के अन्दर से 425 ग्राम गाँजा जैसा पदार्थ, एक सफेद रंग के पन्नी में कागज में लपेटा हुआ एक लोडेड देशी कट्टा जिसे ऑन लोड करने पर 315 बोर का जिंदा कारतुस तथा 180 एम०एल० का 5 पीस विदेशी शराब बरामद हुआ।

गिरफ्तारी :-

  1. बिट्टू शर्मा उम्र करीब 30 वर्ष पिता शिवध्यान शर्मा
  2. शिवध्यान शर्मा उम्र करीब 50 वर्ष पिता स्व० कैलाश शर्मा दोनो सा०-बढई टोला बानुछापर थाना-बानुछापर जिला प० चम्पारण बेतिया।

बरामदगीः-

  1. गाँजा जैसा पदार्थ 425 ग्राम।
  2. एक देशी कट्टा।
  3. एक जिंदा कारतूस ।
  4. 900 एम०एल० विदेशी शराब ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes