Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियापूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की 101 वीं जयंती के अवसर...

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की 101 वीं जयंती के अवसर पर बुजुर्गों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

बेतिया मोहन सिंह।
पूर्व उपमुख्यमंत्री, बेतिया विधायक रेणु देवी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वी जयंती पर बेतिया मझौलिया विधान सभा क्षेत्र के लाल सरैया, करमवा, राजाभार, रुलही और दर्जनों गांवों
का दौरा कर क्षेत्र के बुजुर्गों और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया एवं क्षेत्रवासियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
रेणु देवी ने कहा श्री अटल जी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष हैं। श्रद्धेय अटल जी करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और हमारे पथ प्रदर्शक है। उनके मानवतावादी विचार हमारे लिए प्रेरणादायी है। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मौके पर संदीप श्रीवास्तव, मनुबाबू कुशवाहा, अमित चौबे, अशोक यादव, सुशील जायसवाल, वीरेंद्र चौबे जी, सुरेश शर्मा, शुभम चौबे, हीरालाल पासवान, सुनील सिंह, जयप्रकाश कुमार,मुकेश कुमार, बृजेश कुशवाहा, हीरामन महतो, शत्रुघ्न कुशवाहा, लालाबाबू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes