
जीएमसीएच अस्पताल की विधि व्यवस्था पर उसे कई गंभीर सवाल
बेतिया मोहन सिंह।
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल बेतिया में दीदी की रसोई में कार्यरत जीविका दीदियों के साथ जूनियर डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों ने जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद GMCH में अफरातफरी का माहौल बना रहा। अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों के द्वारा जीविका दीदीयों के साथ मारपीट की गई है, करीब आधा दर्जन जीविका दीदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीविका दीदी की रसोई के कई अन्य स्टाफ भी घायल हुए हैं। जीविका दीदीयों के द्वारा बताया गया कि जूनियर डॉक्टर जीविका दीदी की रसोई में आकर खाना खा रहे थे, जिस क्रम में उन्होंने दही और आमलेट का आर्डर दिया।ऑर्डर तैयार होने के बाद उन्होंने दही लाने से मना कर दिया। ऑर्डर को लेकर हुए विवाद के बाद जूनियर डॉक्टरों के द्वारा जीविका दीदीयों के साथ बदतमीजी की गई। उनके साथ गाली गलौज किया गया, फिर उसके बाद करीब 50 से 60 की संख्या में जूनियर डॉक्टरों ने जीविका दीदी की रसोई पर हमला कर दिया, जीविका दीदियों के साथ मारपीट की, उनके गहने और मंगलसूत्र तक तोड़ दिए, इसके बाद जीविका दीदीयों ने जीविका दीदी की रसोई को बंद कर दिया है।


