Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियाआपदा के समय घबराने के बजाय संयम और प्रशिक्षण के अनुसार कार्य...

आपदा के समय घबराने के बजाय संयम और प्रशिक्षण के अनुसार कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण : रविन्द्र।

विपिन हाई स्कूल, बेतिया में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन।

बेतिया मोहनसिंह।

आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा आज एसडीआरएफ एवं आपदा मित्रों के सहयोग से विपिन हाई स्कूल, बेतिया में आपदा से बचाव एवं त्वरित प्रतिक्रिया को लेकर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों एवं आमजनों को प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित व्यवहार, बचाव तकनीकों और त्वरित राहत कार्यों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (आपदा) कुमार रविंद्र ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय घबराने के बजाय संयम और प्रशिक्षण के अनुसार कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने मॉक ड्रिल को जीवन रक्षक अभ्यास बताते हुए नियमित अभ्यास पर बल दिया।

आपदा प्रबंधन प्रभारी श्रीमती नगमा तबस्सुम ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों, आपदा मित्रों की भूमिका और समुदाय आधारित सहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

एसडीआरएफ निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने भूकंप, आगजनी एवं अन्य आपात स्थितियों में बचाव, घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार तथा राहत कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया।

मॉक ड्रिल के दौरान आपदा मित्रों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और छात्रों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन एवं उपस्थित जनसमूह ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes