Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियाभारी मात्रा में स्पिरिट बरामद व ट्रक चालक गिरफ्तार, ट्रक जप्त

भारी मात्रा में स्पिरिट बरामद व ट्रक चालक गिरफ्तार, ट्रक जप्त

बेतिया मोहन सिंह।

14 दिसंबर 25 को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि ट्रक जिसका रजि० नं० UP65KT6870 गाड़ी में स्प्रीट ला
दकर बेतिया तरफ से आ रहा है। जानकारी देते हुए सीडीपीओ 1 एसडीपीओ 1 ने बताया कि प्राप्त सूचना से तत्काल वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुवे, वरीय पदा० महोदय से प्राप्त आदेश निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, बेतिया के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन कर बेहतर सुचना आदान प्रदान के आधार पर घटना के सबंध में अग्रतर कारवाई करते हुए लालसरैया चौक के पास वाहन जाँच करते हुए ट्रक जिसका रजि० न० UP65KT6870 को रोका गया। जिसका तलाशी लेने पर उक्त ट्रक से 128 प्लास्टिक के बाल्टी में DISEL EXHAUT FLUID एवं 40 टिना के डब्बा पर SANGAM REFINED PALMOLEIN OIL लिखा कुल मात्रा-2400 ली० संदिग्ध तरल पदार्थ व 20 Asian paints का प्लास्टिक का बोरा लदा पाया गया था, तरल पदार्थ की नमुना लेकर जॉच रसायन परिक्षण कार्यालय कुम्हार पटना में भेजकर कराया गया जहाँ स्प्रिट होने की पुष्टी की गई। तत्पश्चात जॉच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत बरामद स्प्रिट एवं 20 बोरा पुटी को जप्त करते हुए चालक अनिल कुमार शर्मा, पिता छेटी लाल शर्मा, सा० खरगोपुर, थाना जनसाह, जिला वाराणसी, (उत्तर प्रदेश) को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं उक्त संदर्भ में मझौलिया थाना कांड सं0-923/25 दिनाक 17.12.2025, धारा-318(2)/336 (3)/340 (2) बी०एन०एस० एवं 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशो० अधि० 2018 दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी :-

  1. चालक अनिल कुमार शर्मा, पिता छेटी लाल शर्मा, सा० खरगोपुर, थाना जनसाह, जिला वाराणसी (उत्तर प्रदेश)।

बरामदगी :-

  1. 128 प्लास्टिक के बाल्टी एवं 40 टिना के डब्बा में कुल 2400 ली० स्प्रीट।

2 ट्रक जिसका रजि० नं0 UP65KT68701

  1. एक मोबाईल एवं अन्य दस्तावेज।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes