Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियानवादा मॉब लिंचिंग के खिलाफ भाकपा माले ने किया प्रतिवाद मार्च

नवादा मॉब लिंचिंग के खिलाफ भाकपा माले ने किया प्रतिवाद मार्च

मोहम्मद अतहर हुसैन की हत्या में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग

बुलडोजर कार्रवाई और भीड़तंत्र पर तत्काल रोक लगाई जाए.-भाकपा माले

बेतिया मोहन सिंह।

नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के भट्टा गांव में 5 दिसंबर 2025 को मुस्लिम कपड़ा फेरीवाले मोहम्मद अतहर हुसैन की बर्बर मॉब लिंचिंग (हत्या) में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा देने, बुलडोजर कार्रवाई और भीड़तंत्र पर तत्काल रोक लगाने की मांग पर राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस के तहत बेतिया में भाकपा माले और इंसाफ मंच के बैनर तले विरोध मार्च कर जिला समाहरणालय गेट बाबा साहेब अम्बेडकर की मुर्ति के समक्ष प्रतिवाद सभा किया।
भाकपा माले नेता सह इंसाफ़ मंच जिला सचिव फरहान राजा ने प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के भट्टा गांव में 5 दिसंबर 2025 को मुस्लिम कपड़ा फेरीवाले मोहम्मद अतहर हुसैन की बर्बर मॉब लिंचिंग (हत्या) पर बोलते हुए कहा कि बिहार में कानून के शासन पर गंभीर सवाल खड़ा हो रहा है. यह घटना बिहार में भाजपा द्वारा सांप्रदायिक हिंसा के लगातार बनाए जा रहे माहौल का जीवंत उदाहरण है. गृह मंत्री सम्राट चौधरी के कार्यभार संभालने के बाद बिहार में मॉब हिंसा और बुलडोजर कार्रवाई बढ़ी है. यदि एनडीए सरकार बिहार में ‘योगी मॉडल’ लागू करने का सपना देख रही है, तो यह बिहार की सामाजिक एकता और लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है और इसका जोरदार जवाब दिया जाएगा. आगे कहा कि बुलडोजर कार्रवाई और भीड़तंत्र पर तत्काल रोक लगाई जाए.
और गृह मंत्री सम्राट चौधरी कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सार्वजनिक रूप से जवाब दें.
भाकपा माले नेता ने नवीन कुमार ने कहा कि
अतहर हुसैन को केवल मुस्लिम होने के संदेह में घेरकर अमानवीय यातनाएं दी गईं. उन्हें बेरहमी से पीटा गया, गर्म औजार से दागा गया, कान काटे गए, उंगली तोड़ी गई और उनके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला गया. अधमरी हालत में उन्हें छोड़ने के बाद उल्टे उनके खिलाफ चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया. इलाज के दौरान 12 दिसंबर को उनकी मौत हो गई. पुलिस, जिला प्रशासन और चिकित्सकीय लापरवाही के कारण अतहर हुसैन की जान गई. आगे सरकार से मांग किया कि मोहम्मद अतहर हुसैन की हत्या में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए.और पीड़ित परिवार को सुरक्षा, न्याय और 25 लाख रु मुआवजा दिया जाए.
भाकपा माले नेता वीरेंद्र पासवान ने कहा कि भाकपा माले जांच टीम के रिपोर्ट देखने से लगता हैं कि घटना के बाद भट्टा गांव और आसपास के इलाके में भय का माहौल है. भट्टा गांव में 10–15 मुस्लिम परिवार हैं, जो डरे-सहमे हुए हैं. ग्रामीण खुलकर बोलने की स्थिति में नहीं हैं. अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है और उनकी पृष्ठभूमि की गंभीर जांच अब तक नहीं हुई है.
भाकपा माले नेता सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा – सत्ता संरक्षित सांप्रदायिक हिंसा पर रोक लगाई जाए. और अतहर हुसैन पर झूठा मुकदमा करनेवाले और दोषी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों पर कार्रवाई हो. की जनता से अपील करते हैं कि वे संविधान, लोकतंत्र और इंसाफ की रक्षा के लिए इस राज्यव्यापी प्रतिवाद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.
तथा भीड़तंत्र, नफरत और दमन की राजनीति के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया. इनके अलावा नसरूल्लाह, मुज्जमील, रमाशंकर राम, जितेन्द्र राम, नवीन कुमार, संजय राम, वीरेंद्र पासवान, पलट मियां, संजय यादव, मन बोध साह, धर्म नाथ कुशवाहा,जवाहर कुशवाहा, मंगल चौधरी, शौकत अली आदि नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes