Tuesday, June 30, 2026
Homeबेतियासड़क जर्जर होने से काफी परेशानियां झेलना पड़ रहा है

सड़क जर्जर होने से काफी परेशानियां झेलना पड़ रहा है

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बखरिया पंचायत के कुर्मी जागीर टोला वार्ड 2 में जाने के लिए कच्ची सड़क है। जो जर्जर हो गई है। लोगों को आने-जाने के लिए काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है। यह गांव बेलघाटी नहर के समिप बसा हुआ है। आने जाने का साधन नहर के समतल भुमी है।नहर की समतल भूमि मझौलिया एवं सुगौली को भी जोड़ती है। लेकिन सड़क में जगह-जगह गड्ढा होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों में पूर्व सरपंच मनोज पटेल, निक्कु पटेल, रम्भु प्रसाद, दीपक प्रसाद, आदि ने बताया कि यह सड़क हम लोगों को प्रखंड मुख्यालय मझौलिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया भानाचक, जौकटिया, माधोपुर एवं पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली प्रखंड को भी जोड़ती है।इन पंचायतों एवं सुगौली जाने के लिए बाईपास नजदीक का सड़क है सड़क के जर्जर होने से कुर्मी जागीर टोला में निवास करने वाले 300 लोग पूर्ण रूप से प्रभावित हो रहे। ग्रामीणो ने बताया कि आनेको बार विधायक एवं सांसद से सड़क के निर्माण करने के लिए मांग किया है। लेकिन इसका निर्माण नहीं कराया गया है। लोगों के परेशानी को देखते हुए उन्होंने जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार से सड़क निर्माण करने के लिए मांग किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes