
मझौलिया से बबलू कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा घाट सिकरहना नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत,सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम औऱ स्थानीय गोताखोरों के द्वारा खोजबीन जारी,अभीतक नही मिल पाया है शव, बालक की पहचान सेमरा गांव के वार्ड नम्बर 5 के वर्तमान वार्ड सदस्य आरिफ अनवर उर्फ असफाक आलम के 12 वर्षीय पुत्र के रूप में की गई है,बालक अयूब नदी में नहाने गया था तभी गहरे पानी मे जाने से उसकी मौत हो गई,बालक अयूब गांव के सरकारी विद्यालय के 7 वां वर्ग का छात्र है,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


