


मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत के वार्ड 9 में बुधवार के रात्रि बिजली के शर्ट सर्किट से आग लगने से गणेश मिश्रा के झोपड़ी नुमा घर जल गया है। जिसमें एक गाय ,एक बछड़ा एवं तीन बकरियां झुलस गई है। जिसका इलाज जारी है। ग्रामीण जब तक आग को काबू किए जब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। अगलगी में कपड़ा, अनाज, मवेशी चारा, आभूषण, फर्नीचर आदि जल गया है। पीड़ित गणेश मिश्रा ने बताया कि एक लाख से अधिक की संपत्ति की क्षति हुई है। इसकी सूचना अंचलाधिकारी राजीव रंजन कुमार को दिया गया है।


