Saturday, July 4, 2026
Homeबेतियाभारत नेपाल के सीमावर्ती कंगली थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित 81 किलोगांजा...

भारत नेपाल के सीमावर्ती कंगली थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित 81 किलोगांजा बरामद किया

बेतिया मोहन सिंह।
भारत नेपाल के सीमावर्ती कंगली थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित 81 किलो
गांजा बरामद किया है। उक्त जानकारी देते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ
जेपी सिंह ने बताया कि
कंगली थाना पुलिस द्वारा-80.650 किलोग्राम मादक पदार्थ(गांजा) के साथ फोर्ड फिगो गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर- DL12CB1755 बरामद किया है।

आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव-2025 पूर्व अपराध नियंत्रण एवं अवैध आर्म्स, मादक पदार्थ,शराब की बरामदगी तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार पूरे जिला में वाहन जांच एवं छापामारी की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक13 अक्टूबर 25 को संध्या समय थानाध्यक्ष कंगली को गोपनीय सूचना मिली कि एक फोर्ड फिगो गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर DL12CB1755 से गांजा की बड़ी खेप नेपाल से आने वाला है।वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष कंगली,विधानसभा चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त एफ.एस.टी. एवं बाल के साथ सिंधवलिया ग्राम के पास घोड़ासहन कैनाल पुल के समीप वाहन जांच करने लगे। फोर्ड फिगो गाड़ी का चालक पुलिस को देखकर गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी का पीछा किया गया। गाड़ी चालक एवं गाड़ी में बैठा एक अन्य व्यक्ति गाड़ी खड़ा कर भागने में सफल रहा। गाड़ी का तलाशी लेने पर उसमें 80.650 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ। इस संबंध में कंगली थाना में कांड अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी

  1. 80.650 किलोग्राम मादक पदार्थ( गांजा)
  2. फोर्ड फिगो गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर DL12CB1755
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes