



मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से हैं जहां मझौलिया थाना अंतर्गत मझौलिया बाजार में एक दुकान में आगलगी की घटना घटी हैं. बताया जा रहा हैं कि आग लगने से दुकान में रखा एक गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग ने भयावह रूप ले लिया. देखते ही देखते आग का तांडव बाजार में दिखने लगा, जिससे पूरे बाजार में हड़कंप मच गया, लोग और दुकानदार दुकान छोड़ भागने लगे. इस आगलगी की घटना में चार दुकान जलकर राख बताया जा रहा हैं.
वहां उपस्थित लोगों ने आग लगने की सूचना अग्नि शमन कर्मियों को दी, सूचना पे पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों एवं दुकानदारों ने कड़ी मुशक्कत के बाद आग पे काबू पाया जा सका.
इस आगलगी की घटना में आग बुझाने के क्रम में एक पुलिस कर्मी सुरेश सिंह के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही हैं. हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई हैं.


