Thursday, July 30, 2026
Homeबेतियाचुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही...

चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही पूरे पश्चिमी चंपारण जिले में आचार संहिता लागू

बेतिया पश्चिमी चंपारण।
चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही पूरे पश्चिमी चंपारण जिले में आचार संहिता लागू हो गया है। बिहार में दो चरणों में 6 एवं 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे, जिसमें पश्चिम चंपारण जिले के नौ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दूसरे चरण 11 नवंबर को चुनाव संपन्न होगा। उक्त जानकारी देते हुए अपर सम्हर्ता राजीव कुमार सिन्हा मैं मीडिया को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा के साथ ही पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है एवं शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है और इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मैं बताया कि जिले के नौ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 26 लाख 10482 है इनके लिए स्कूल 3156 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस मौके पर बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन, डीडीसी सुमित कुमार, जिला लोक शिकायत पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ राकेश कुमार आदी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes