Saturday, June 13, 2026
Homeबेतियास्वछता ही सेवा" में 'एक पत्र अविभावक के नाम' की पत्र लेखन...

स्वछता ही सेवा” में ‘एक पत्र अविभावक के नाम’ की पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित

आधे दर्जन शहरी स्कूलों के दर्जनों प्रतिभागियों की दो पालियों आयोजित की गई प्रतियोगिता,

बेतिया मोहन सिंह।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत “एक पत्र अविभावक के नाम” के रूप में पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम के सभागार में किया गया। जिसमें नगर के शांति कन्या मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय सिंघाछापर, विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आमना उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राज इंटर कॉलेज आदि स्कूलों के प्रतिनिधि विद्यार्थियों ने भाग लिया।महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि आमंत्रित विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 में पढ़ने वाले प्रतिनिधि छात्र छात्राओं के बीच पहली पाली में और कक्षा 9 से 12 वीं के विद्यार्थियों की दूसरी पाली में प्रतियोगिता आयोजित की गई। महापौर श्रीमति सिकारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 02 अक्टूबर के दिन नगर निगम के सभागार में पुरस्कृत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes