Sunday, June 14, 2026
Homeबेतियाराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छात्राओं को अल्बेन्डाजोल की गोलियां। स्वच्छता के...

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छात्राओं को अल्बेन्डाजोल की गोलियां। स्वच्छता के महत्व पर दिया गया संदेश

मझौलिया से बब्लू कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड अंतर्गत।राजकीय कन्या मध्य विद्यालय मझौलिया में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की सभी छात्राओं को अल्बेन्डाजोल की गोलियां खिलाई गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने छात्राओं को स्वयं गोली खिलाकर किया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों को पेट के कीड़ों से मुक्ति दिलाकर उनके शारीरिक व मानसिक विकास को सुनिश्चित करना है।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा कुमारी के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं को दवा दी। दवा वितरण के दौरान यह विशेष ध्यान रखा गया कि सभी बच्चियां भोजन करने के बाद ही दवा का सेवन करें। शिक्षकों ने पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखी ताकि किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो।स्वास्थ्य कर्मियों ने इस मौके पर छात्राओं को स्वच्छता के महत्व, हाथ धोने की आदत और साफ-सफाई बनाए रखने के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही अभिभावकों को भी सलाह दी गई कि वे बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें और उन्हें स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराएं। डॉक्टरों के अनुसार अल्बेन्डाजोल पूरी तरह सुरक्षित दवा है और इसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं होते।इस अवसर पर डॉक्टर लुकमान, शकील अहमद, धर्मेंद्र कुमार, रविंदर शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी और शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने इसे बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सराहनीय कदम बताया।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का यह आयोजन न केवल छात्राओं को रोगमुक्त बनाने की दिशा में कारगर साबित हुआ, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता का महत्व समझाने का भी महत्वपूर्ण अवसर बना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes