Sunday, June 14, 2026
Homeबेतियानारी सुरक्षा का संकल्प अभियान: बेतिया व मझौलिया के विद्यालयों में जागरूकता...

नारी सुरक्षा का संकल्प अभियान: बेतिया व मझौलिया के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

बेतिया मोहन सिंह।

नारी सुरक्षा का संकल्प अभियान के तहत आज उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिंगाछपर, बेतिया और मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौलिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करती हुई श्रीमती रश्मि, वन स्टॉप, केंद्र प्रशासक, बेतिया, ने नारी सुरक्षा का संकल्प अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए कैसे सजग और जागरूक रहना है, इसकी जानकारी दी और कहा खुद को कमजोर ना समझे और सामने वाले का डटकर सामना करें।

गोरखनाथ, डी एस पी, क्राइम ब्रांच के द्वारा साइबर क्राइम और अन्य क्राइम से बचाव के बारे में बताया गया। नारी सुरक्षा से सम्बंधित हेल्प डेक्स, 112 नंबर और अन्य नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेक्स बना बना हुआ है, जहां पर महिलाएं शिकायत दर्ज करा सकती है। उसके साथ घटित घटना के लिए चुप नहीं रहना है,रिपोर्टिंग करना है। पुलिस सदैव आपके साथ है।

वही महिला सुरक्षा का संकल्प अभियान की मास्टर ट्रेनर सुश्री मेरी आडलीन ने नारी सुरक्षा अभियान की विस्तृत जानकारी देती हुई बताई कि यह अभियान जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण और पुलिस अधीक्षक, प० चम्पारण की सोच और पहल है। साइबर क्राइम और महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, शोषण से बचाव आदि की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक बनाना इस अभियान का उद्देश्य है। कई बार सोशल मीडिया से जुड़कर लड़कियां गलत कदम उठा लेती है, गलत व्यक्ति के संपर्क में आकर घर छोड़कर चली जाती है। जिसका दुष्परिणाम कितना भयावह होता है, उसके बारे में वह सोचती नहीं है, वह ब्लैकमेलिंग का शिकार बन जाती है। ऐसे स्थिति में उसे चुप्पी तोड़ना जरूरी है। अपने परिवार वालों को सारी बातें बताने के साथ पुलिस को रिपोर्ट करना जरूरी है।

कार्यक्रम में उपस्थित मास्टर ट्रेनर श्रीमती प्रियंका कुमारी, श्रीमती अमृता कुमारी और श्रीमती पूजा कुमारी ने बालिकाओं और उपस्थित अभिभावकों को नारी सुरक्षा के लिए संकल्पित रहने के साथ-साथ उसे समाज में सम्मान की भावना प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

नुक्कड़ नाटक के शानदार मंचन के द्वारा कला जत्था के कलाकारों ने लड़कियों की सुरक्षा की बेहतरीन जानकारी दी। बेतिया और मझौलिया प्रखंड के दोनों विद्यालय में आयोजित नारी सुरक्षा का संकल्प कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापिका, शिक्षकगण, अभिभावकगण सहित छात्र- छात्राएं उपस्थित हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes