Monday, April 27, 2026
Homeबेतियानगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्रों में सार्वजनिक जन सुविधाओं का विकास...

नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्रों में सार्वजनिक जन सुविधाओं का विकास मेरी प्राथमिकता:गरिमा

नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में 86.48 लाख लागत वाली छह मुक्ति धाम निर्माण के लिए महापौर ने बांटा कार्यादेश,

बोलीं महापौर नए शहरी क्षेत्र के अब प्रत्येक वार्ड के होगा सभी सुविधाओं का प्राथमिकता के साथ विकास,

बेतिया मोहन सिंह।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में अधिग्रहित क्षेत्रों में सार्वजनिक जन जीवन के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास मेरी प्राथमिकता है।सरकार के छठे वित्त आयोग मद से प्राप्त आवंटन से औसतन 14 से करीब 15 लाख लागत वाली इन आधे दर्जन वार्डों के सार्वजनिक और उपयुक्त स्थानों पर नया मुक्तिधाम निर्माण हो जाने से नई स्थानीय नागरिकों को अपने मृत परिजनों का विधि विधान से अंतिम संस्कार करने में सुविधा होगी। इनका कार्यादेश अभियंता को सौंपने के बाद एवं विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए बोल रहीं थीं। नगर निगम क्षेत्र के 6 वार्डों के लिए अलग अलग ‘मुक्तिधाम’ निर्माण का
कार्यादेश देने के बाद महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि वार्ड 33 में स्थित पावर ग्रीड के पास की जगह को 13,95,600 रूपये से निर्माण हेतु चुना गया है। इसी प्रकार वार्ड 43 के रानी पकड़ी में गुलरिया माई स्थान के पास 14,41,500 रूपये से मुक्तिधाम निर्माण और वार्ड 38 के बरवत लच्छू में 14,41,500 रूपये से तथा वार्ड 27 के मैनाटांड़ रोड के किनारे के सार्वजनिक भूखंड पर 14,87,200 रूपये से मुक्ति धाम निर्माण का कार्यादेश आज दिया गया है। बानूछापर के वार्ड 28 ओपी थाना क्षेत्र के समीप 14,41,500 रूपये से और वार्ड 29 के यादव टोला में भी 14,41,500 रूपये से एक साथ मुक्तिधाम निर्माण का कार्यादेश आज प्रदान किया गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि वार्ड 36, 37 और वार्ड 2 के तूफानी घाट के समीप शवदाह गृह का निर्माण हो चुका है। वही संतघाट मुक्तिधाम और जगदम्बानगर अत्याधुनिक विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कार्य जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes