बेतिया मोहन सिंह। मझौलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत सीएसपी संचालक से चाकू के बल पर एक लाख रुपए लूट ली गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम मझौलिया थाना के
माधोपुर में लगभग 8 बजे सीएसपी संचालक राजेश राम से उनके सीएसपी के 200 मीटर की दूरी पर चाकू का भय दिखा कर 2 अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा एक लाख रुपए लूट कर लिया गया है।
बाल विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन, नशामुक्ति को लेकर हुआ नुक्कड़ नाटक।
बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देशानुसार एसडीपीओ सदर- 1 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर तकनीकी एवम मानवीय साक्ष्य के आधार पर अपराधियों को चिन्हित करते हुए छापेमारी की जा रही है।
बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट स्तर प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध है


