Tuesday, May 5, 2026
Homeबेतियाचित्रगुप्त मंदिर परिसर को 14.97 लाख से मनोरम रूप में विकसित करने...

चित्रगुप्त मंदिर परिसर को 14.97 लाख से मनोरम रूप में विकसित करने का कार्यादेश जारी:गरिमा

बोलीं महापौर रंगीन फव्वारा और जन सुविधाओं के साथ आकर्षक रूप में मंदिर परिसर का होगा सौंदर्यीकरण,

संपूर्ण मंदिर और परिसर के सामुदायिक भवन की फर्श पर टाइल्स और पूरे परिसर का समतलीकरण के साथ पेबर ब्रिक्स एवं रेलिंग लगाने का कार्यादेश जारी,

बेतिया मोहन सिंह।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 15 के सोवा बाबू चौक पर स्थित चित्रगुप्त भगवान के ऐतिहासिक मंदिर परिसर को मनोरम रूप में विकसित करने का कार्यादेश जारी कर दिया गया है। कुल 14.97 लाख लागत वाली इसकी योजना का मानक गुणवत्ता के अनुसार कार्य शुरू करने के आदेश महापौर के द्वारा सौंपा गया है। जिसके तहत पूरे मंदिर परिसर का बड़े ही आकर्षक रूप में संदर्यीकरण और सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े अनेक कार्य किए जाएंगे। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसकी योजना को नगर निगम बोर्ड द्वारा स्वीकृति दी है। उक्त जारी योजना स्थल का निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि चित्रगुप्त समाज के इस ऐतिहासिक मंदिर परिसर में पांच रंगों की रौशनी से नहाए हुए रंगीन फव्वारा का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त यहां पुरुष और महिलाओं के लिए अलग अलग प्रसाधन के साथ अनेक अन्य जन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।उन्होंने बताया हजारों भक्त और श्रद्धालु परिवारों के लिए श्रद्धा आस्था और आकर्षक का केंद्र रहे चित्रगुप्त मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के तहत मंदिर परिसर और सामुदायिक भवन की फर्श पर टाइल्स और पूरे परिसर का समतलीकरण के साथ पेबर ब्रिक्स, प्याऊ और रेलिंग लगाने की योजना का कार्यादेश जारी कर दिया गया है। महापौर ने बताया कि
संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के इस ऐतिहासिक चित्रगुप्त परिसर की सुरक्षा और साज सज्जा पर विभिन्न योजनाओं की स्वीकृत दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes