Friday, June 5, 2026
Homeबेतियावाहनों की आवाजाही की निगरानी करने हेतु चेकपोस्ट का निर्माण

वाहनों की आवाजाही की निगरानी करने हेतु चेकपोस्ट का निर्माण

गतिशील वाहनों का नंबर प्लेट कैप्चर करने के लिए अतिरिक्त कैमरे का होगा अधिष्ठापन।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

बेतिया मोहन सिंह।

जिला अंतर्गत सभी राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग एवं मध्य मार्गों पर वाहन की आवाजाही की निगरानी करने हेतु चेकपोस्ट का निर्माण, अतिरिक्त कैमरे का अधिष्ठापन करने के निमित्त स्थल चयन हेतु आज जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।

जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय से चेकपोस्ट का निर्माण एवं कैमरा अधिष्ठापन हेतु स्थल चयन करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, डॉ0 शौर्य सुमन, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया, लक्ष्मण तिवारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, ललन प्रसाद, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes