Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियानगर निगम क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण साफ सफाई व्यवस्था के लिए दो करोड़...

नगर निगम क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण साफ सफाई व्यवस्था के लिए दो करोड़ के संसाधनों की होगी खरीद:गरिमा

नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव पर नगर प्रशासन करेगा दर्जन भर उपकरणों की खरीद,

गवर्मेंट ई मार्केटिंग (जेम) पोर्टल पर अपलोड निविदा के विरुद्ध 30 जून तक दावेदारी पेश करने की तिथि निर्धारित,

दो बड़े बैक हो लोडर (जेसीबी), एक एक्सकैवेटर मीडियम, एक एक्सकैवेटर छोटा (पोकलेन) एवं दो स्किड स्टीर लोडर (बॉबकैट) की निविदा अपलोड,

बेतिया मोहन सिंह।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण साफ सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए कुल दो करोड़ से भी अधिक के उपयोगी संसाधनों की खरीदारी की जाएगी। नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित संबंधित प्रस्ताव के आलोक में नगर निगम प्रशासन द्वारा ऐसे दर्जन भर उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया ऐसी खरीद के लिए सरकार और नगर विकास एवम आवास विभाग के निर्देश के अनुसार “जेम” अर्थात गवर्मेंट ई मार्केटिंग पोर्टल पर इसकी विधिवत निविदा अपलोड करते हुए उसका विवरण इच्छुक और निबंधित संवेदकों से दावेदारी पेश करने की अपील की गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि दो बड़े बैक हो लोडर (जेसीबी), एक एक्सकैवेटर मीडियम, एक एक्सकैवेटर छोटा (पोकलेन) और दो स्किड स्टीर लोडर (बॉबकैट) की निविदा के विरुद्ध विधिवत दावेदारी पेश करने अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि दावेदारों के आवेदन पर नियमानुसार विचार करते हुए खरीदारी का निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes