Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियामैनाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लड़की के साथ नरकटियागंज होटल में दोस्तों...

मैनाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लड़की के साथ नरकटियागंज होटल में दोस्तों द्वारा संभावित दुष्कर्म/ तबीयत बिगड़ने से नाबालिग लड़की की मृत्यु/तीनों दुष्कर्मी गिरफ्तार।

बेतिया मोहन सिंह।
मैनाटांड़ थाना के बस्टा ग्राम की लड़की कंप्यूटर क्लास करने के बहाने घर से 19 जून 25 को दिन के करीब 13:00 बजे निकली है। लड़की कंप्यूटर क्लास करने ना जाकर मैनाटांड़ बाजार से अपने दो दोस्तों के साथ नरकटियागंज आई है। नरकटियागंज में होटल में कमरा लेकर आपसी सहमति से दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाई है।शारीरिक संबंध बनाने के क्रम में ही लड़की का अचानक तबीयत खराब हो गया एवं अचेत हो गई है। अचेत अवस्था में लड़की को नरकटियागंज के गुप्ता हॉस्पिटल में उन्ही लड़कों द्वारा ले जाया गया है।वहां से पुनः लड़की को नरकटियागंज में डॉक्टर रवि रंजन के पास ले जाया गया है।डॉक्टर द्वारा अन्यत्र इलाज कराने हेतु सलाह देने पर उन्हीं लड़कों द्वारा एंबुलेंस से पीड़िता को जीएमसीएच बेतिया ले जाकर भर्ती कराया गया है। इलाज के क्रम में पीड़िता की मृत्यु हो गई है।उसी में से एक दुष्कर्मी द्वारा पीड़िता के परिजनों को पीड़िता को एक्सीडेंट में जख्मी हो जाने एवं जीएमसीएच में भर्ती होने की सूचना दिया गया था। पीड़िता के पिता के आवेदन के आधार पर मैनाटांड़ थाना में कांड अंकित किया गया है। तीनों दुष्कर्मी का पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है । दुष्कर्मियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। इससे संबंधित सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जा रहा है। होटल के मैनेजर को भी अभीरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनका बयान भी लिए गया है।

गिरफ्तार अपराधी

  1. भोलू कुमार पिता राजबली महतो ग्राम चौरसिया थाना चौतरवा।
  2. रूपेश कुमार पिता वकील शर्मा ग्राम अहिरौलिया थाना चौतरवा।
  3. सचिन कुमार पिता दिनेश पासवान ग्राम ठाकुर टोला वार्ड नंबर 3 थाना लौरिया।

बरामदगी

  1. हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर BR 22 BE 4560।

अंत्य परिक्षण प्रतिवेदन प्राप्त होने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है। अफवाह पर ध्यान नहीं दें।

बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण एवं लोकव्यवस्था संधारण सर्वोत्कृष्ट लिए सदैव तत्पर। ‎

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes