बेतिया मोहन सिंह।
बेतिया जिला में पदस्थापित पुलिस और निरीक्षक देव मोहन सिंह द्वारा बिहार पुलिस में पु.अ.निगम. की परीक्षा में फिजिकल टेस्ट पास करने के नाम पर रघुनाथ पंडित ग्राम भेड़ीहरवा थाना साठी से नगद एवं पे फोन के माध्यम से कुल 13 लाख रुपैया लेना एवं फर्जी फिजिकल टेस्ट कराने का गेट पास देना तथा टेस्ट पास नहीं कराकर रुपया गबन कर लेने के आरोप में रघुनाथ पंडित के आवेदन के आधार पर पुलिस.अ.नि.देव मोहन सिंह के विरुद्ध साठी थाना में कांड अंकित किया गया है। पु.अ.नि.देव मोहन सिंह के विरुद्ध आरोप सत्य पाते हुए पु.अ.नि.देव मोहन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी
- पुलिस अवर निरीक्षक देव मोहन सिंह बेतिया जिला बल।
उक्त पदाधिकारी द्वारा अन्य स्थानों पर भी ऐसा फर्जीवाड़ा किया गया है जिसमें पटना में भी इनके विरुद्ध कांड दर्ज है।
बेतिया पुलिस स्वच्छ छवि एवं पुलिसिंग में सर्वोत्कृष्ट स्तर के लिए सदैव तत्पर।


