Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियावंदे भारत ट्रेन गरीबों के लिए नहीं, यह सिर्फ चुनावी ढकोसलाहै –...

वंदे भारत ट्रेन गरीबों के लिए नहीं, यह सिर्फ चुनावी ढकोसलाहै – भाकपा नेता ओमप्रकाश क्रांति का हमला

बेतिया मोहन सिंह।
पटना-गोरखपुर रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन को गरीबों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे “सिर्फ चुनावी ढोकला” करार दिया, जिसे चुनिंदा लोगों को खुश करने के लिए शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा, “यह ट्रेन गरीबों के लिए नहीं है, बल्कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए चलाई गई है। पहले से चल रही इंटरसिटी ट्रेन में बेतिया से पटना तक मात्र ₹85 में सफर संभव है, जबकि वंदे भारत से यही दूरी तय करने में ₹740 से ₹1365 तक खर्च करना पड़ता है। ऐसे में छात्र, मजदूर और गरीब लोग इस महंगी सेवा का उपयोग कैसे करेंगे?”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर पहले से चल रही सवारी गाड़ी को बंद कर दिया है, जो पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच कम किराए पर यात्रा की सुविधा देती थी।

“हमारी पार्टी मांग करती है कि उस सवारी गाड़ी को दोबारा चालू किया जाए ताकि आम जनता विशेषकर छात्र, गरीब और मजदूर वर्ग सस्ते किराए में यात्रा कर सकें,” उन्होंने कहा।

भाकपा जिला सचिव ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा, “यह सिर्फ चुनावी ढोकला है, जिससे कुछ अमीर तबकों को खुश करने की तैयारी की जा रही है। आम जनता के लिए इसमें कुछ नहीं है। जिस राशि में वंदे भारत से एक तरफ की यात्रा होती है, उसी में बस से दोनों तरफ आराम से सफर किया जा सकता है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes