Tuesday, July 28, 2026
Homeराष्ट्रीयवायनाड से पहली चुनावी पारी में ही प्रियंका गांधी ने कर दिया...

वायनाड से पहली चुनावी पारी में ही प्रियंका गांधी ने कर दिया कमाल

प्रियंका गांधी ने केरल की वायनाड सीट पर अपनी पहली चुनावी पारी में भाई राहुल गांधी को पीछे छोड़ दिया है, जहां उन्होंने 4 लाख से अधिक वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की है. इस साल हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने 3.65 लाख वोटों के मार्जिन से जीता था, लेकिन अब प्रियंका ने उस मार्जिन को पीछे छोड़ दिया है.

वायनाड लोकसभा उपचुनाव में छह घंटे की गिनती के बाद, चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ की उम्मीदवार प्रियंका ने चार लाख से अधिक वोटों की बढ़त हासिल की है. दोपहर ढाई बजे तक, प्रियंका को 6 लाख से अधिक वोट मिले हैं, जबकि सीपीआई उम्मीदवार को 209906 वोट मिले हैं.

तीसरे स्थान पर बीजेपी की उम्मीदवार नव्या हरिदास को 109202 वोट मिले हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, कांग्रेस के सहयोगी और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका ने अपने भाई राहुल गांधी से अधिक वोट प्राप्त करेंगे और रिकॉर्ड अंतर से जीतेंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes