Friday, April 17, 2026
Homeबेतियावाह गजब:बिना टोकरी कुदाल के ही रहे मजदूर कर रहें मनरेगा योजना...

वाह गजब:बिना टोकरी कुदाल के ही रहे मजदूर कर रहें मनरेगा योजना से हो रहे मिट्टी भराई एवं सोलिंग कार्य

मैनाटांड़ के बस्ठा पंचायत में मनरेगा योजना मे जमकर मची लूट

बिना टोकरी कुदाल वाली
1 ही मजदूरों की फोटो से बन रही 4 अलग अलग योजनाओं में सैकड़ों की फर्जी हाजरी -सूत्र

बेतिया(मोहन सिंह)।पश्चिमी चंपारण जिला के मैनाटांड़ प्रखंड के बसठा पंचायत में मनरेगा योजना में जमकर हो रही अनियमितता रुकने का नाम नही ले रही है।अभी भी विभागीय उदासीनता के कारण 4 अलग अलग योजनाओं में 1 ही मजदूरों वाली फोटो को एनएमएमएस पर अपलोड कर हाजरी बनाने और जमकर अनियमितता बरतने का सिलसिला लगातार जारी है।सूत्र बतातें है कि 15/6/25 को एनएमएमएस पर अपलोड वाली फोटो में बिना टोकरी कुदाल के जो मजदूर योजना संख्या 2081655 में लगाई गई है वही मजदूरों वाली फोटो दूसरी योजना संख्या 20829278 तीसरी योजना संख्या 20829280 तथा चौथी योजना संख्या 20471786 में भी लगाई गई है।सूत्रों के अनुसार इन सारी योजनाओं में लगभग 300 से ज्यादा मजदूरों की फर्जी हाजरी चल रही है।यानी एनएमएमएस पर अपलोड फोटो के अनुसार एक ही मजदूर 4 अलग अलग योजनाओं में एक ही समय काम कर रहे है।
वही ग्रामीण सूत्रों के अनुसार तीनो योजनाओं में फर्जी हाजरी बनाकर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है।वही ग्रामीण सूत्र बतातें है कि पंचायत में मनरेगा योजना से हो रहे कई कार्य मे सैकड़ों मजदूरों की फर्जी हाजरी मनरेगाकर्मी की जानकारी में बन रही है।वही ग्रामीण सूत्र बतातें है की अगर जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा पंचायत में संचालित योजनाओं का औचक निरीक्षण किया जाए तो धरातल पर मनरेगा कार्य की सच्चाई और फर्जी हाजरी के खेल का खुलासा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes