Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियामाननीय मुख्यमंत्री ने जिले के 4,14,087 पेंशनधारियों को डी0बी0टी0 के माध्यम से...

माननीय मुख्यमंत्री ने जिले के 4,14,087 पेंशनधारियों को डी0बी0टी0 के माध्यम से सीधे उनके खाते में पेंशन राशि हस्तांतरित की।

जिला पदाधिकारी ने दिव्यांगजनों को प्रदान किया सहायक उपकरण।

बेतिया मोहन सिंह।

पटना में आयोजित कार्यक्रम में आज नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार के कर कमलों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के खाते में माह मई 2025 की राशि डी0बी0टी0 के माध्यम से हस्तान्तरण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण सहित जिले के अन्य पदाधिकारी जुड़े रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित दिव्यांगजनों के बीच उनके लिए जरूरत के सहायक उपकरणों का वितरण किया। समारोह में प्रखण्ड बेतिया के बरवत सेना पंचायत के जोखू महतो एवं सुरेश महतो, जो दोनों ऑखों से दिव्यांग हैं, के बीच स्मार्ट स्कैन स्टीक (सुगम्य केन) का वितरण किया। इसके साथ ही खुशनन्दन राम को वैशाखी तथा श्रीमती पूनम देवी, श्रीमती बासमती देवी, मोहन महतो, श्रीमती शाहनाज खातुन, इनरदेव पासवान, श्री कैलाश राम आदि को छड़ी (स्टीक) प्रदान किया। स्मार्ट स्कैन स्टीक, स्टीक पाकर लाभुक काफी प्रसन्न दिखे। उन्होंने सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

ज्ञातव्य हो कि समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाएं जैसे-इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन येजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना अंतर्गत जिले के 4,14,087 पेंशनधारियों को डी0बी0टी0 के माध्यम से सीधे उनके खाते में राशि हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर कुछ पेंशनधारी अपनी समस्या लेकर आए थे, जिनका अविलम्ब निराकरण के लिए जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को निर्देश दिया। सहायक निदेशक ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा के लाभुकों को त्वरित भुगतान हो, इसके लिए सरकार द्वारा नयी तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजस्व, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, ब्रजभूषण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes