Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियाओवरलोड वाहनों की जांच कर रहे परिवहन विभाग की टीम पर वाहन...

ओवरलोड वाहनों की जांच कर रहे परिवहन विभाग की टीम पर वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों के द्वारा अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हमला करने की घटना की बारीकी से जांच करेगी दो सदस्यीय टीम।

जिला पदाधिकारी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दिए जाँच के निर्देश।

जाँच रिपोर्ट 4 दिनों के अन्दर समर्पित करने का निर्देश।

जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत की जाएगी विधिसम्मत कार्रवाई।

बेतिया मोहन सिंह। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 727 मदनपुर मोड़ के पास ओवरलोड वाहनों की जांच कर रहे परिवहन विभाग की टीम पर वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों के द्वारा अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हमला करने की घटना विभिन्न माध्यमों से जिला प्रशासन को प्राप्त हुयी। परिवहन विभाग की टीम पर किए गए हमले एवं चालकों/वाहन मालिकों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर प्रवृति के हैं।

जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने इस घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए इस आरोप की जाँच हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा की दो सदस्यीय जांच दल का गठन कर दिया है।

जिला पदाधिकारी ने जांच दल को निर्देश दिया है कि उपरोक्त घटना की बारीकी से जांच करें। जांच के क्रम में परिवहन विभाग की टीम एवं वाहन चालकों/वाहन मालिकों का बयान दर्ज करें। इसके साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों का भी अवलोकन करें एवं जांच प्रतिवेदन चार दिनों के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes