

निविदा जारी होने की जानकारी देकर बोलीं महापौर, नगर निगम क्षेत्र का चौतरफा विकास मेरा सर्वोपरि सपना,
नगर निगम से पूर्व में प्रस्तावित नाला व सड़क जीर्णोद्धार की अनेक योजनाओं की निविदा मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना से होने की दी जानकारी,
बेतिया मोहन सिंह।
महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि संततेरेसा रोड के खीरी के पेड़ से कमलनाथ नगर होते हुए एनएच 727 के सुप्रिया सिनेमा लिंक रोड का नवनिर्माण 1.43 करोड़ से करने की निविदा का प्रकाशन हो गया है। मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत स्वीकृत इस खस्ताहाल सड़क पर डबल लेन पीसीसी रोड व नाला का निर्माण होना अब सुनिश्चित हो गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि नगर निगम के सघन क्षेत्र के नाला और सड़क की अनेक योजनाओं की निविदा मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना से हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र का चौतरफा विकास मेरा सर्वोपरि सपना और संकल्प में शामिल है। महापौर ने नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र के लिए नगर निगम से प्रस्तावित आधे दर्जन से अधिक उनकी विभिन्न योजनाओं की निविदा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से होना एक बहुप्रतीक्षित उपलब्धि है। महापौर ने बताया कि इसके अलावा स्ट्रांम वाटर ड्रेनेज योजना के अंतर्गत कमलनाथ नगर से सुप्रिया रोड तक मुख्य नाला निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू होने वाला है। अब कमलनाथ नगर की वर्षों से इस जर्जर सड़क का इसी वर्ष नवनिर्माण हो जाएगा।


