Sunday, April 26, 2026
Homeबेतियाबैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी नहर/तिरहुत में कैनाल में नहाने के क्रम...

बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी नहर/तिरहुत में कैनाल में नहाने के क्रम में दो युवक की डूबकर मौत हो गई ।

बेतिया मोहन सिंह।

इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से है जहां बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी नहर/तिरहुत में कैनाल में नहाने के क्रम में दो युवक की डूबकर मौत हो गई ।
समाचार लिखे जाने तक शव को बरामद नहीं किया जा सका है । मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच कर डूबे हुए दोनों लापता युवकों की नहर में खोजबीन कर रही है ।
परिजनों में चीख पुकार मच गया है और परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल। घटना बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मथौली पुल का है जहां उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए तीन दोस्त नहर में नहाने की योजना बनाई। तीन दोस्तों में दो दोस्तों ने अपनी मोबाइल तीसरे दोस्त को थमा दी और बोला कि तुम वीडियो बनाओ हम नहाने नहर में जा रहे हैं । मोबाइल दे कर दो दोस्त नहर में कूद गए और देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गए। डूबते हुए देखकर अचानक तीसरा दोस्त जोर-जोर से हल्ला करने लगा। वही बगल में बैठे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तब तक दोनों युवक गहरे पानी में डूब चुके थे और अभी तक लापता है । सूचना पर 112 टीम की पुलिस मौके पर पहुंची एवं एसडीआरएफ द्वारा नहर में दोनों लापता युवक को खोजने में जुटी हुई है। डूबे हुए युवक की पहचान काली बाग थाना क्षेत्र के उत्तरवारी पोखरा निवासी सत्य प्रकाश पटेल के 16 वर्षीय पुत्र रौशन पटेल एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परबतिया टोला निवासी राजेश राम का 17 वर्षीय पुत्र कुलदीप कुमार के रूप में हुई हैं। वही प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद शरीफ ने बताया कि हम पुल पर ही खड़े थे। तभी तीनों बच्चे नदी में नहाने के लिए आए। उसमें से दो युवक नदी में नहाने के लिए तीसरे दोस्त को मोबाइल दे कर नदी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वे दोनों नदी में डूब गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes