Wednesday, April 29, 2026
Homeबेतियापर्यावरण को सशक्त बनाने में सहायक होगा मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना...

पर्यावरण को सशक्त बनाने में सहायक होगा मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना : जिला पदाधिकारी।

जिला में अवस्थित चौर में तालाब निर्माण का कार्य 15 जून तक पूर्ण कराएं।

जिले में अवस्थित अन्य चौर को चिन्हित करें और किसानों को तालाब निर्माण हेतु प्रेरित करें।

बेतिया मोहन सिंह।

जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने आज लौरिया प्रखंड अंतर्गत बेलवा मोड़ गाँव में सात निश्चय -2 योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के तहत 25 एकड़ में ब्रजभूषण मिश्र, रवि भूषण मिश्र तथा अन्य किसानों द्वारा कराए जा निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा जिला मत्स्य पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि चौर में तालाब निर्माण का कार्य 15 जून तक हर हाल में पूर्ण कराएं तथा जिले में अवस्थित अन्य चौर को चिन्हित करें और किसानों को तालाब निर्माण हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि चौर विकास योजना मुख्यमंत्री की अतिमहत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत वैसे भूमि जिनसे उत्पादन नहीं हो सकता है अथवा बंजर पड़ चुके हैं, में मछली पालन इत्यादि के माध्यम से आर्थिक रूप से संबल हुआ जा सकता है। जल-जीवन- हरियाली पर मुख्यमंत्री का काफ़ी ज़ोर है, इस क्षेत्र में भी चौर विकास सहायक सिद्ध होगा।

जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022 -23 से 2024-25 जिला को 102 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त है जिसमें 29 हेक्टेयर में तालाब निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। 42 हेक्टेयर पर कार्य प्रगति पर गया है। उन्होंने बताया कि प्रति हेक्टेयर विभिन्न मॉडल में इकाई लागत 7.32, 8.88, 9.69 लाख का पचास प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान है।

उपस्थित किसानों द्वारा बोरिंग पम्प सेट उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा जिला मत्स्य पदाधिकारी को बोरिंग पम्प सेट तथा अन्य जरूरी कार्यों यथा बिजली, रोड हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, आशुतोष प्रकाश, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं मत्स्य पालक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes