Wednesday, April 29, 2026
Homeबेतियाविश्व साईकिल दिवस (03 जून) से विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) तक...

विश्व साईकिल दिवस (03 जून) से विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) तक तीन दिवसीय विशेष स्वीप अभियान होगा संचालित।

अध्यक्ष, स्वीप कोर कमिटि-सह-उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वीप कोर कमिटि की बैठक सम्पन्न।

बेतिया मोहन सिंह।

अध्यक्ष, स्वीप कोर कमिटि-सह-उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कोर कमिटि की बैठक सम्पन्न हुयी। उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि आगामी बिहार विधानसभा की तैयारी चल रही है, जिसमें मतदाताओं के बीच मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु स्वीप कार्यक्रम चलाया जाना है ताकि चुनाव में अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें। उन्होंने बताया कि विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में विश्व साईकिल दिवस (03.06.2025) से विश्व पर्यावरण दिवस (05.06.2025) तक तीन दिवसीय विशेष स्वीप अभियान आयोजित किया जाना है। इस तीन दिवसीय विशेष स्वीप अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना है।

उप विकास आयुक्त द्वारा महाविद्यालय/अभियंत्रण महाविद्यालय/औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों पर कैम्पस एम्बेस्डर को सक्रिय करने का निर्देश दिया गया। सभी कैम्पस एम्बेस्डर को प्रपत्र 6 के माध्यम से 18-19 वर्ष के मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। साथ ही वोटर हेल्प लाईन एप एवं सक्षम एप के बारे में लोगों को जानकारी देने को कहा गया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी उपरोक्त प्रत्येक शैक्षणिक संस्थानों में प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य के माध्यम से 03.06.25 को साईकिल रैली निकालना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में 17-18 वर्ष के भावी मतदाता का मैपिंग कर संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को इसकी सूची उपलब्ध कराएं। साथ ही प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय के एक-एक छात्रों का कैम्पस एम्बेस्डर के रूप में चयन करेंगे। यह कैम्पस एम्बेस्डर प्रपत्र 6 के माध्यम से 17-18 वर्ष के सभी भावी मतदाताओं को नाम जोड़वाने हेतु प्रेरित करेंगे। इसके अलावा यह सूची जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/उप निर्वाचन पदाधिकारी को भी उपलब्ध करायेंगे ताकि बीएलओ द्वारा कैम्प कराकर सभी छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ सकें।

उन्होंने बताया कि दिनांक-03.06.2025 को जिलास्तर जिलास्तर एक साईकिल रैली का आयोजन किया जायेगा। यह रैली महाराजा स्टेडियम अथवा रमना मैदान से प्रारंभ होकर समाहरणालय में समाप्त होगा। इस रैली में जिला खेल पदाधिकारी अपेक्षित सहयोग करेंगे। साथ ही पश्चिम चम्पारण जिले के राष्ट्रीय/राज्यस्तरीय खिलाड़ियों को साईकिल रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे। साईकिल रैली प्रारंभ होने के पूर्व सभी सहभागी को शपथ भी दिलाया जायेगा।

उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि 04 जून को मतदान केन्द्रों अथवा अन्य स्थलों पर रंगोल, चित्रकला आदि कार्यक्रम आयोजित करने की व्यवस्था करें। इसके साथ ही 05 जून को सभी मतदान केन्द्रों पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का भी आयोजन करने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर निदेशक, डीआरडीए, अरुण प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग, श्रीमती रोचना माद्री, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मनीष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, लाल बहादुर राय, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, ब्रजभूषण कुमार, डीपीओ आइसीडीएस, श्रीमती कविता रानी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes