Monday, May 4, 2026
Homeबेतियाविवादित जमीन पर निर्माण के मामले में प्राथमिक की दर्ज

विवादित जमीन पर निर्माण के मामले में प्राथमिक की दर्ज

बेतिया मोहन सिंह।
12 अप्रैल 25 को नवलपुर थाना निवासी प्रभात कुमार श्रीवास्तव के द्वारा एसपी जनता दरबार में एक आवेदन दिया गया जिसमें उनके जमीन पर मंजूर अंसारी पिता स्व हनीफ अंसारी थाना नवलपुर द्वारा अवैध रूप से झोपडी खड़ा कर दिया गया है।

इसकी जांच नवलपुर थानाध्यक्ष द्वारा की गई जिसमें विवादित जमीन पर नवनिर्मित झोपड़ी पाया गया। जब इस संदर्भ में अवैध निर्माणकर्ता से पूछताछ की गई तो संतोषजनक जवाब देने के बजाए नवलपुर थानाध्यक्ष से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि आप पूछताछ करने वाले कौन होते है।आपके पास कोई अधिकार नहीं है। इसी पर थानाध्यक्ष द्वारा उनसे थाना चलने को कहा तो वो इनकार कर गए। इसके बाद थानाध्यक्ष गाड़ी से उतरकर बल का प्रयोग कर उसे गाड़ी पर बैठाते हैं।

इसी संदर्भ का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो का संज्ञान पुलिस अधीक्षक बेतिया के द्वारा लिया गया तथा इसकी जांच हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 को निर्देशित किया गया।

जाँच में पाया गया कि दोनों पक्षों के बीच यह मामला 2022 से ही चल रहा है। पूर्व में इस मामले को लेकर थाना में CO एवं SHO के द्वारा शनिवारीय बैठक की गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी कोर्ट में 144/145 का वाद हेतु प्रतिवेदन भी भेजा गया है।अंचल अधिकारी योगापटी द्वारा दाख़िल ख़ारिज वाद भी रिजेक्ट किया गया है। इसके बावजूद द्वितीय पक्ष द्वारा उक्त जमीन पर कोई न कोई कार्य किया जाता रहा हैं। इसी क्रम में झोपड़ी का भी निर्माण किया जा रहा था जिसकी जानकारी आवेदक को हुई तो थाना को सूचना दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रथम पक्ष के आवेदन पत्र प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधिक कारवाई की जा रही है।

बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था संधारण एवं विधि व्यस्था संधारण हेतु सर्वोत्कृष्ट स्तर प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes