

ब्रेकिंग
बेतिया मोहन सिंह।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56 वां पुण्यतिथि को भाजपा पश्चिमी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर के नया बाजार स्थित समर्पण दिवस रूप में मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की कल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर व हिमाल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा उनके जीवन चरित्र पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए पार्टी के प्रति उनके समर्पण को याद किया। जिसका नेतृत्व भाजपा नगर मंडल पश्चिम के अध्यक्ष अभिषेक सराफ कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश नेता आनंद सिंह, सुरेश चौहान, दयानंद प्रसाद , बिहारी लाल श्रीवास्तव, दिनेश बरनवाल, चंद्रशेखर सिंह, अनिल सिंह, अभय पांडे, रंजीत सोनी, संजय पांडे हिमांशु गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।


