
पति निकला पत्नी का हत्यारा।
बेतिया मोहन सिंह।
बलथर महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया 12 घंटे के अंदर सफल उद्वेदन।
पति ही निकला पत्नी का हत्यारा पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है । उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने बताया कि 7 फरवरी 25 की रात्रि करीब 1:00 बजे गांव से कुछ दूर सरेह में बलथर थाना के सड़क या टोला निवासी रिजवाना खातून 35 वर्ष पति मुमताज गद्दी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे बेतिया पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ जेपी सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर इस मामले का उद्घाटन करने हेतु कई आवश्यक निर्देश दिया। टीम द्वारा वैज्ञानिक, तकनीकी एवं मैनुअल अनुसंधान के क्रम में सघन जांच पड़ताल करते हुए मृतका के पति मुमताज गद्दी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, तो उसने स्वीकार कर लिया कि उसके द्वारा ही अपनी पत्नी रिजवाना खातून को गांव से कुछ दूर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद मुमताज गद्दी पुलिस को
भ्रमित करता रहा। लेकिन अंततह वह पुलिस के जाल में फैंसी गया और अपनी अपराध को स्वीकार कर ही लिया।


