Wednesday, July 29, 2026
Homeबेतियानगर निगम बेतिया के नियमित कर्मियों को मिलेगा 7वें वेतनमान के लाभ:गरिमा

नगर निगम बेतिया के नियमित कर्मियों को मिलेगा 7वें वेतनमान के लाभ:गरिमा

सरकार से पारित संकल्प के आलोक में नगर निगम बोर्ड ने दे दी है महापौर के प्रस्ताव को स्वीकृति,

बोलीं महापौर पारित प्रस्ताव पर विभाग से संपुष्टि की औपचारिकता पूरी होने के साथ ही शुरू हो जाएगा बढ़े दर से भुगतान,

बेतिया मोहन सिंह। बेतिया नगर निगम के सभी नियमित कर्मियों को अब सातवें वेतनमान के लाभ का तोहफा मिला है। सरकार से जारी संबंधित संकल्प के आधार पर नगर निगम बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे दी है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब तक नगर निगम के कुछ नियमित कर्मियों को ही पंचम और षष्ठम वेतनमान का लाभ मिल रहा था। बीते दिनों सम्पन्न नगर निगम बोर्ड की बैठक में बिहार सरकार से जारी संकल्प के आलोक में उनके द्वारा प्रस्तावित किए जाने पर संपूर्ण बोर्ड के द्वारा बहुमत के आधार पर इसकी स्वीकृति दे दी गई है। महापौर ने बताया कि नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह के स्तर से अब इस प्रस्ताव को नगर विकास एवम आवास विभाग से संपुष्टि के लिए भेजा जाएगा। उक्त संपुष्टि की औपचारिकता पूरी होने के साथ ही हमारे सभी कोटि के नियमित नगर निगम कर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मियों एवं मृतकर्मियों को भी वेतन उन्नयन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। महापौर श्रीमति सिकारिया ने पारित प्रस्ताव के आलोक में बताया कि सरकार के संकल्प के आलोक में इसका लाभ नगर निगम में कार्यरत्त नियमित कर्मियों के साथ सभी रिटायर और मृत कर्मियों के आश्रितों को भी मिलने के साथ इस वेतन वृद्धि के आलोक में नगर निगम के सभी पेंशन भोगियों इस वेतन वृद्धि का लाभ प्राप्त होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes